Skip to content

Khabar Non Stop

  • Home
  • Entertainment
  • Banking
  • Breaking News
  • Business
  • Jobs
  • Tech

भारतीय स्टेट बैंक के खाते को कैसे ट्रांसफर करें।

हेलो दोस्तों, क्या आप अपना SBI account का Branch बदलना चाहते हैं?
अगर हां तो अब आपको इसके लिए बैंक की शाखा में जाकर घंटो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अब आप बिना बैंक की शाखा में जाये घर बैठे भारतीय स्टेट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा की मदद से ऑनलाइन अपना खाता एक शाखा से दूसरे शाखा में Transfer कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे अपना भारतीय स्टेट बैंक खाता Transfer कर सकते है।

भारतीय स्टेट बैंक के खाते को एक शाखा से दूसरे शाखा में भेजने के लिए नीचे दिए गए क़दमों का पालन करें।

1. भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाये।
2. अब स्क्रीन पर आपको दो विकल्प दिखेंगे “Personal Banking” और “Corporate Banking” आप अपने खाते के हिसाब से किसी एक विकल्प का चयन करें और “Login” पर क्लिक करें।अगर आपका खाता Personal है तो “Personal Banking” का चयन करें और अगर आपका खाता Corporate है तो “Corporate Banking” का चयन करें।


3. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उसमे “Continue to Login” पर क्लिक करें।


4. अब अपनी भारतीय स्टेट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का “Username” और “Password” दर्ज करें।

भारतीय स्टेट बैंक खाता Transfer
5. उसके बाद नीचे चित्र में दिए गए शब्दों को लिखे और “Login” पर क्लिक करें।
6. ऊपर दिए गए विकल्पों में से “E-Services” के विकल्प का चयन करें।

भारतीय स्टेट बैंक खाता Transfer
7 अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उसमे बाएं तरफ दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प “Transfer of Saving Account” का चयन करना है।

भारतीय स्टेट बैंक खाता Transfer
8. जैसे ही आप “Transfer of Saving Account” पर क्लिक करेंगे आपको एक और नया पेज दिखेगा जहाँ आपको सबसे पहले Branch Code के सामने दिए हुए box में उस SBI के बैंक शाखा का कोड लिखना होगा जिस भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आप अपना SBI Savings Account, Transfer करना चाहते हैं।


9. उसके बाद आपको Get Branch Name के Button पर Click करना होगा। Click करते ही आपको उस Branch का Confirm करने के लिए नीचे Branch Name के सामने लिखा हुआ मिल जायेगा।
10. उसके बाद Terms and Condition को Accept करें और Submit Button पर Click करें। अगले Page में दोबारा Confirm पर Click करें।

भारतीय स्टेट बैंक खाता Transfer
11. उसके बाद आपके Registered मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा उसे इस Page पर Put कर के Confirm पर Click करें। उसके बाद आपका Account आपके लिखे हुए Branch पर Transfer हो जायेगा।

अगर आपको भारतीय स्टेट बैंक की इंटरनेट बैंक की सुविधा को लेकर कोई सवाल है तो आप comment Box में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

Categories Banking
HDFC Bank के खाते से ऑनलाइन पैसे कैसे Transfer करें।
भारतीय स्टेट बैंक के Debit Card की limit कैसे बढ़ाएं।
  • BHEL Recruitment 2025: 400 इंजीनियर और पर्यवेक्षक प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन करें
  • Railway Skill Development Scheme 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  • UGC NET Cutoff 2025: जेआरएफ, पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विषयवार कटऑफ
  • AIIMS CRE Admit Card 2025: जल्द करें डाउनलोड, परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
  • KEA Recruitment 2025: 2882 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करें
  • Golden opportunity for government job: ग्रामीण विकास और पंचायत भर्ती 2025
  • SSC CHSL Tier 2 Result 2025: फाइनल रिजल्ट जारी, कट-ऑफ मार्क्स और पीडीएफ डाउनलोड करें
  • KVS Recruitment 2025: 15,000 शिक्षण पदों के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी
© 2023 Khabar Non Stop